आगरालीक्स…आगरा को अगले महीने से मिल सकती है दो वंदे मेट्रो ट्रेन. एक दिल्ली के लिए तो एक लखनऊ के लिए चलेगी. दोनों इंटरसिटी का बनेंगी विकल्प…
उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल को अगले महीने यानी फरवरी से दो और ट्रेनें मिलने जा रही है. पहली वंदे मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली के लिए चलेगी तो दूसरी लखनऊ के लिए होगी. ये दोनों ही ट्रेनें इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी. 130 किलोमीटर की रफ्तार से ये ट्रेने दौड़ेंगी. जल्द ही इनमें से एक ट्रेन क परीक्षण भी होने जा रहा है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी के तहत वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो का संचालन शुरू किया जा रहा हे. देश के पहले सेमीहाईस्पीड ट्रैक में इसके संचालन की तैयारी चल रही है.
14 से 15 कोच होंगे तो 10 प्रतिशत किराया होगा अधिक
वंदे मेट्रो ट्रेन में 14 से 15 कोच होंगे. अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इसमें 10 प्रतिशत किराया अधिक होगा लेकिन सीट आरामदायक होंगी. यह दोनों ट्रेनें इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी. ट्रेनों के फेरे भी बढ़ सकते हैं जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी.