Friday , 16 January 2026
Home मथुरा Vrindavan ISKCON temple employee absconds with donations worth crores of rupees…#mathuranews
मथुरा

Vrindavan ISKCON temple employee absconds with donations worth crores of rupees…#mathuranews

आगरालीक्स…वृंदावन इस्कॉन मंदिर का कर्मचारी करोड़ों रुपये का दान लेकर हो गया फरार. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा….

वृंदावन के इस्कॉन मंंदिर से बड़ी खबर सामने आई है. मंदिर का एक कर्मचारी करोड़ों रुपये का दान लेकर फरार हो गया है. मंदिर प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.

ये है पूरा मामला
वृंदावन इस्कॉन मंदिर में मुरलीधर दास नामक कर्मचारी सदस्यता विभाग में है. आरोप है कि मुरलीधर को मंदिर की एकाउंट शाखा से 32 रसीद बुक दी गई थीं. इनका इस्तेमाल करते हुए उसने करोड़ों रुपये की धनराशि अपने पास जमा कर ली लेकिन मंदिर के खाते में जमा नहीं कराई. जब मंदिर प्रशासन ने उससे संपर्ककिया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.

मंदिर प्रबंधन के विश्वनाम दास ने इस मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे को शिकायती पत्र दिया जिनके आदेश के बाद मुरलीधर दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस मुरलीधर को की तलाश में जगह—जगह संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही है. दान की कितनी धनराशि का गबन किया गया है, यह मुरलीधर को पकड़नेकेबाद ही होगा.

Related Articles

मथुरा

Mathura Local News: A bike parked in the parking lot suddenly caught fire…#mathura

मथुरालीक्स…पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग. पल भर में बन...

मथुरा

Mathura Local News: A man fell down while drinking tea and died….#mathura

मथुरालीक्स….मथुरा में चाय पीते—पीते नीचे गिरा व्यक्ति. 10 कदम दूर अस्पताल भी...

मथुरा

Mathura Local News: Case filed against a youth for making obscene videos of girls viral…#mathura

मथुरालीक्स…शर्मनाक, वृंदावन के मंदिर में सेवा करने वाले युवक ने युवतियों को...

मथुरा

Mathura News: A car crushed a family sleeping on a footpath in Vrindavan, One died

मथुरालीक्स…वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला. 14...

error: Content is protected !!