Friday , 24 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

274

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र. मैं जनता की सेवक, जनता के पैसे की रक्षा करूंगी,चुप नहीं रहूंगी…

नगर निगम में उथल-पुथल के बीच में मंगलवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने निगम के सभी कर्मियों से अपील करते हुए कहा है कि वह किसी के बहकावे में न आएं और नगर निगम की व्यवस्था को सुचारू करते हुए काम पर लौटें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी नित नए षड़यंत्र रचकर किसी बड़े गबन को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। यह पूरा घोटाला एक सड़क या एक करोड़ नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक का है। वह इस पूरे मामले की थर्ड पार्टी जांच करवाकर ही मानेंगी।

निगम के किसी अधिकारी-कर्मचारी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं
महापौर ने कहा कि निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सहायक नगर आयुक्त द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई है। पूरे प्रकरण की पुलिस द्वारा जांच करके कार्रवाई की जा रही है। हमें उसका इंतजार करना चाहिए। दोषी पाए जाने पर वह किसी को क्षमा नहीं करेंगी।

थर्ड पार्टी जांच के बाद साफ हो जाएगी पूरी फिल्म
महापौर ने कहा कि हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक हुए सड़क निर्माण में हुए गड़बड़ी के मामला केवल ट्रेलर है। पूरी फिल्म से पर्दा उठना अभी बाकी है। महापौर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार कम से कम 25 बड़े विकास कार्यों में निगम के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी करके कई करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी सड़क का मामले की थर्ड पार्टी जांच हो जाएगी तो भ्रष्टाचार का सिरा पकड़ में आ जाएगा और भ्रष्टाचार का पूरा धागा खुल जाएगा।

महापौर ने कहा कि वह जनता द्वारा चुनी हुई नेता हैं और जनता के पैसे की रक्षा करना उनका धर्म है। उन्हें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है। महापौर ने कहा कि उन्होंने इस प्रकरण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया है। जल्द ही वह लखनऊ भी जाएंगी और थर्ड पार्टी जांच के आदेश लेकर ही लौटेंगी। उन्होंने कहा कि निगम में अधिकारियों को जनता के पैसे को जनता के लिए सुनियोजित तरीके से लगाने के लिए तैनात किया गया है, बंदरबांट करके अपनी जेबें भरने के लिए नहीं। महापौर ने आगरा की जनता और निगम के कर्मियों सहित माननीय पार्षदों से जनहित में उनका साथ देने की अपील की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

error: Content is protected !!