आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापरी ने अपनी पत्नी को ब्वाय फ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा, व्हाटस एप पर चैट देखकर पत्नी का पीछा करते हुए पहुंच गया होटल। ( Agra News : Businessman Caught wife with boyfriend in Hotel#Agra)
आगरा के कमला नगर के रहने वाले व्यापारी का छह साल का बेटा है उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है, बेटे की थेरेपी चल रही है। हास्पिटल में बेटे की थेरेपी कराने के लिए पत्नी जाती थी, हॉस्पिटल के कंपाउंडर से व्यापारी की पत्नी की दोस्ती हो गई। इसके बाद से व्यापारी की पत्नी हर समय आनलाइन रहने लगी, इस पर व्यापारी को शक हुआ।
पति का व्हाटस एप चेक करने से उड़े होश
व्यापारी ने पत्नी का व्हाटस एप चेक किया तो होश उड़ गए, व्यापारी की पत्नी की हॉस्पिटल के कंपाउंडर से लगातार चेट हो रही थी, बुधवार को कंपाउंडर से मिलने के लिए सिकंदरा क्षेत्र के होटल में बुलाया था। व्यापारी अनजान बना रहा और पत्नी ने बाहर जाने के लिए कहा तो उसे जाने दिया। पत्नी के घर से जाने के बाद व्यापारी उसका पीछा करने लगा।
होटल में पत्नी को कंपाउंडर के साथ पकड़ा, हंगामा
व्यापारी पत्नी का पीछा करता रहा, व्यापारी की पत्नी सिकंदरा के होटल में पहुंच गई। पीछा करते हुए व्यापारी भी पहुंच गया। पत्नी को कंपाउंडर के साथ होटल में पकड़ लिया, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, पुलिस पहुंच गई पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने थाना कमला नगर भेज दिया। दोनों बालिग थे इसलिए पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती थी। व्यापारी की पत्नी के परिजनों से बात की, व्यापारी ने पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर लिया। पुलिस की सूचना पर व्यापारी की पत्नी का भाई आ गया और अपने साथ ले गया।