आगरालीक्स…आगरा मेट्रो की टीम ने किया योग, हर दिन योगाभ्यास का लिया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आगरा, लखनऊ और कानपुर के अधिकारीयों ने योगाभ्यास कर जीवन में योग के महत्व को जाना। आगरा मेट्रो टीम ने डिपो परिसर में योग किया। इस दौरान परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम आगरा मेट्रो के प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए, प्रबंध निदेशक यूपीएमआरसी सुशील कुमार ने कहा, “योग केवल शारीरिक कल्याण के बारे में नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह आंतरिक शांति पाने और संतुलन बनाने के बारे में है; मन और शरीर, आंतरिक और बाह्य भलाई के बीच संतुलन। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, यदि आपका कार्यक्रम बहुत व्यस्त है तो कम से कम आधे घंटे के लिए योग अभ्यास के लिए समय निकालने का प्रयास करें। आइए हम सभी “स्वयं और समाज के लिए योग” के लिए योग करें।