आगरालीक्स…आगरा की कॉलानियों में खाली प्लॉट…मतलब कचरा घर. कॉलोनी का सारा कूड़ा वहीं मिलेगा..झगड़े की बड़ी समस्या बन रहा यह
आगरा की कॉलोनियों का हाल यूं देखिए…हर कोई अपने घर को साफ रखना पसंद करता है. घर के बाहर भी कूड़ा अगर हो तो वो भी अच्छा नहीं लगता लेकिन अगर उन्हीं लोगों को दूसरे के घरो के बाहर या सड़क पर कूड़ा फेंकने में कोई दिक्कत नही होती. कॉलोनी में अगर कोई प्लॉट खाली है, किसी कारणवश वह बना नहीं है तो वह कूड़ा व कचरे का घर बन जाता है. कॉलोनी वासी ही नहीं बल्कि् आसपास की कॉलेनियों के लोग भी इस खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने चले आते हैं. ऐसे में इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिनका घर इस खाली प्लॉट के बगल में या सामने होता है.

ऐसी ही एक कॉलोनी है शाहगंज के केदार नगर स्थित शक्तिनगर. यहां एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है. इस प्लॉट को कचरा घर बना दिया गया है. जो भी आता है वो इसमें कूड़ा फेंककर चला जाता है. आसपास के रहने वाले लोगों का कहना है कि सफाई करने आने वाले प्राइवेट कर्मचारी भी इसमें कूड़ा कचरा डाल देते हैं. मना करने पर भी नहीं मानते हैं.
बरसात के मौसम में हो जाती है हालत खराब
ये कोई एक कॉलोनी का मामला नहीं है, आगरा की कई सारी कॉलोनियां ऐसी ही हैं, जहां खाली प्लॉट अगर है तो वह पक्का कचराघर बना हुआ है. बरसात के दिनों में तो दुर्गंध के कारण हालत काफी खराब हो जाती है.