आगरालीक्स…आगरा टू अहमदाबाद फ्लाइट हुई बंद तो आगरा टू मुंबई की फ्लाइट अब नवी मुंबई एयरपोर्ट जाएगी. नया शेड्यूल जारी…आगरा टू बेंगलुरु और आगरा टू हैदराबाद की फ्लाइट शेड्यूल भी जानें
आगरा से अहमदाबाद की डायरेक्ट फ्लाइट को अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है. शनिवार को आगरा से अहमदाबाद के लिए और अहमदाबाद से आगरा के लिए अंतिम फ्लाइट आई और गई. वहीं अब आगरा टू मुंबई की सीधी फ्लाइट का स्थान परिवर्तन किया गया है. आगरा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली फ्लाइट अब आगरा से नवी मुंबई के लिए जाएगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार से नया शेड्यूल जारी किया गया है. मुंबई—आगरा के लिए जाने वाली फ्लाइट अब नवी मुंंबई एयरपोर्ट शिफ्टकी गई है. नवी मुंबई एयरपोर्ट से यह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर आएगी और आगरा से नवी मुंबई के लिए दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगी. करीब दो घंटे का सफर तय होगा. उन्होंने बताया कि आगरा टू नवी मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी. बंगलुरु की उड़ान सप्ताह में सातों दिन आगरा से है तो वहीं आगरा से हैदराबाद के लिए फ्लाइट मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी.