आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद आपके घर और कॉलोनी में कूड़े के ढेर हैं तो कॉल करें। नगर निगम ने नंबर किया जारी। 1400 टन कूड़ा उठाया। देखें। ( Agra News : Agra Nagar Nigam issue number for garbage collection)
दीपोत्सव के बाद कचरे के ढेरों को उठाने के लिए नगर निगम की टीमें दौड़ती रहीं, नगर निगम का दावा है कि शनिवार को शहर से चौदह सौ टन कूड़ा उठाकर कुबेरपुर खत्ताघर पहुंचाया गया। ये सामान्य दिनों की अपेक्षा चार से पांच सौ टन अधिक है। कूड़ा उठान का कार्य देर रात तक जारी था।
दीपोत्सव पर अवकाश के चलते नगर में कूड़ा उठान न हो पाने से जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे थे। साढ़े चार हजार सफाई कर्मियों ने सभी सौ वार्डों में उतार दी गई। कूड़ा निस्तारण के कार्य पर नजर रखने के लिए सभी जेडएसओ और एसएफआई भी मैदान में रहे। देर रात तक कूड़ा उठान का कार्य कराया जा रहा है।
ये नंबर किए जारी
यदि आपके आस पास कहीं कूड़े का ढेर हो तो 9068 133345 और 827 2854914 नम्बरों पर फोटो और एड्रेस समेत व्हाट्स एपप करें निगम की टीम भेजकर तत्काल कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा