Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra Orthopedic Society will make people aware, campaign will run for 7 days…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra Orthopedic Society will make people aware, campaign will run for 7 days…#agranews

340

आगरालीक्स…एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की तुरंत मदद सड़क पर चलता कोई भी व्यक्ति कर सकता है. इसी बात को समझाने के लिए आगरा में 7 दिन तक ‘हर एक बचाएगा एक’ के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा…जानिए पूरा कार्यक्रम

1 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जाएगा जागरूक
हर 4 अगस्त को बोन एंड ज्वाइंट डे मनाया जाता है. इसी को लेकर इंडियन ऑर्थोपेडिक एसेासिएशन द्वारा 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच आम जनता को हड्डियों और जोड़ों की सुरक्षा को संचित करने के लिए पूरे सप्ताह जन जागरण मुहिम चलाई जाती है, जिसमें ऑर्थोपेडिक चिकित्सक व अन्य सहभागी जनता के बीच जाकर सरल भाषा में समझाते हैं. इस साल की थीम है ‘हर एक बचाएगा एक’ यानि के सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के जीवन बचाने के लिए शुरू से कुछ पल बहुत अहम होते हैं, उस समय सड़क पर चलने वाला हर व्यक्त् िउसकी जान बचा सकता है, जब तक निकटतम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न हो पाए. इसी बात को समझाने और आमजन को प्रशिक्षित करने को हमारा ये अगस्त का सप्ताह समर्पित रहेगा. इसी प्रक्रिया में आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी पूरे सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है.

एक अगस्त को सुबह छह बजे एडीए जोन पार्क पंचवटी के पास ताजनगरी फेस 2 पर नुक्कड़ नाटक/लाइफ सपोर्ट का डमी पर प्रदर्शन, एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस से लेक्चर थिएटर 4 तक मेडिकल स्टूडेंट्स की पैदल जन जागरूकता रैली

2 अगस्त को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम से कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस तक दोपहिया वाहन रैली व कॉसमॉस मॉल पर बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन किया जाएगा

3 अगस्त को पालीवाल पार्क में सुबह साढ़े छह बजे नुक्कड़ नाटक, रवि ग्रुप नर्सिंग स्कूल, शास्त्रीपुरम में सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्टूडेंट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन दिया जाएगा

4 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक यूथ हॉस्टल संजय प्लेस में ताज सीनियर सिटीजन सोसाइटी की सहभागिता से बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा अधिकतर नर्सिंग होम में पेरामेडिकल स्टाफ, सहयोगी स्टाफ व मरीज के तीमारदारों को सुविधा अनुसार बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन दिया जाएगा

5 अगस्त को सेंट जॉन्स कॉलेज में सुबह 10 बजे से स्टूडेंट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन दिया जाएगा

6 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे लाला लाजपत राय मास्टर प्लान पार्क पर नुक्कड़ नाटक किया जाएगा तथा सुबह 9 बजे से दस बजे तक लाइफ लाइन स्कूल में स्टूडेंट्स को बेसिक सपोर्ट पर प्रदर्शन किदया जाएगा

7 अगस्त को शाम चार बजे पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट पर प्रदर्शन दिया जाएगा
इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और उनकी पत्नी मधु बघेल होंगी.

इसके अलावा हर रोज यातायात सपोर्ट टीम द्वारा जन चेतना से संबंधित पेम्पलेट्स बांटे जाएंगे, मेयर के सहयोग से बेसिक लाइफ सर्पोअ से संबंधित वीडियो को विभिन्न चौराहों पर प्रदर्शित किया जाएगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!