Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: SPCOBA gave the message of environmental protection to make St Peter’s College a ‘Green School’…#agarnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: SPCOBA gave the message of environmental protection to make St Peter’s College a ‘Green School’…#agarnews

173

आगरालीक्स…आगरा का पालीवाल पार्क शहर के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन की फैक्ट्री है और सेंट पीटर्स इसका हिस्सा. स्कूल को ‘ग्रीन स्कूल’ बनाने के लिए पुराने छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….75 पौधे रोपे

सावन के माह में सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन यानी एसपीसीओबीए ने स्कूल की स्थापना के 175वें वर्ष के उत्सव वर्ष में विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. आज स्कूल प्रांगण मे 75 पौधे रोपे गए. पौधरोपण से पहले स्कूल के इको-क्लब ने पर्यावरण पर रंगारंग कार्यक्रम भी किया और पर्यावरण की महत्वता पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही ” रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल” का संदेश दिया.

आगरा शहर के पर्यावरण प्रेमी राजीव बंसल ने इस वर्ष आगरा में दस हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है. उन्होने पौधरोपण के लिए पौधों का इंतजाम किया. सेंट पीटर्स में आज इनका सम्मान किया गया. प्रिन्सिपल फादर एंड्रू कोरिया ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिए. स्कूल के पुराने छात्र तुषार अग्रवाल ने भी स्कूल में 25 पौधे लगवाए. एसपीसीओबीए के उपाध्यक्ष रामानंद चौहान, सचिव भरत महाजन और कोषाध्यक्ष नीतेश गुप्ता ने प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया.

मंच से बोलते हुए एसपीसीओबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि- ”स्कूल से लगा 71 एकड़ का पालीवाल पार्क आगरा शहर कि ऑक्सीजन फैक्ट्री है, इस लिहाज से स्कूल प्रांगण मे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. स्कूल अपने छात्रों के साथ साथ शहर के लिए भी कार्य करता है. पुराने छात्र स्कूल और इको-क्लब के साथ “ग्रीन स्कूल” बनाने मे कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे. सेहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल के छात्र ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें. उन्होंने प्रिन्सिपल से अनुरोध किया कि जो छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है उसका धरातल पर भी पालन हो.”

फादर एंड्रयू ने वोट ऑफ थैंक्स के अपने संदेश मे कहा कि ”पेड़ लगाना बहुत जरूरी है, खासकर कोरोना काल में एक समय ऐसा था जब ऑक्सिजन के लिए मारामारी थी और लोग मर रहे थे. उन्होंने कहा कि हर शहरी को कुछ वक्त निकाल कर गाँव और प्रकृति के बीच जाना चाहिए. तभी हमें पेड़ों के उपयोग का पता चलेगा.” हफ्ते में एक दिन स्कूल के मुख्य द्वार से क्लास तक “नो व्हीकल” जोन रखने के विचार पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया.

आज के आयोजन मे एसपीसीओबीए कि कार्यकरणी के सदस्य अनिल शर्मा, रामानंद चौहान, भरत महाजन, नीतेश गुप्ता, बृजेश वर्मा, अमित खत्री, डॉ समीर कुमार के साथ समिति के सदस्य डॉ पराग गौतम, मनीष अग्रवाल जॉली, आलोक कुमार अग्रवाल, विवेक गोयल, डॉ मानव अग्रवाल, अनमोल कोहली, नितिन अग्रवाल, हितेश अमरनानी, डॉ निशांत चौहान, हर्ष महाजन, तुषार अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!