आगरालीक्स ….आगरा में होली पर हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस ने की सख्ती, जगह जगह चेकिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब में 48 अरेस्ट, मोबाइल और कैश जब्त ।

आगरा में होली पर बुधवार को शहर में जगह जगह बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग की, गाड़ियों पर हुड़दंग मचाते हुए जा रहे युवाओं को रोक कर उन्हें समझाया। ब्रीथ एनलाइजर से जांच की। हेलमेट न पहनने वालों को भी रोका। जगह जगह पुलिस ने युवाओं को रोककर सुरक्षित घर पहुंचने के लिए कहा। सभी थाना क्षेत्रों में जांच की गई।
होली पर 48 किए गए अरेस्ट
होली पर तीन दिन से पुलिस कार्रवाई कर रही है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने थाना सिकंदरा में फैक्ट्री परिसर में छापा मारा। इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में जुआ खेलते हुए कैलाश मोड़ निवासी अमित, सुरेंद्र सिंह, बांईपुर निवासी ललित, श्याम नगर निवासी विष्णु, भरतपुर राजस्थान निवासी हरीश चंद्र, लवकुश को पकड़ लिया। इनके पास से कैश के साथ ही मोबाइल और दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने ताजगंज के कौलक्खा सहित कई अन्य क्षेत्रों में छापा मारा। टीम ने 48 अभियुक्तों को अरेस्ट किया। इनके पास से 324 पौआ अवैध शराब, 24 मोबाइल, 19 दो पहिया वाहन सहित रू 1,32,378 जब्त किए हैं।