Agra News : Agra Police arrest 8 bookies for betting on IPL Match #agra
आगरालीक्स ….आगरा पुलिस ने आईपीएल पर सटटा लगाने वालों पर की कार्रवाई, पुलिस ने पॉश कॉलोनी से पकड़े सटोरिए।

आगरा पुलिस ने शुक्रवार रात को सिकंदरा, कमला नगर और न्यू आगरा की पॉश कॉलोनियों में छापा मारा। पुलिस की अलग अलग टीमों ने आठ सटोरियों को अरेस्ट किया है, इनसे पूछताछ की जा रही है। आईपीएल शुरू होने के साथ ही सटोरिए सक्रिय हो गए हैं और बड़े स्तर पर सटा लगाया जा रहा है।
शेखर रेजीडेंसी में पुलिस ने मारा छापा
थाना सिकंदरा के प्रभारी आनंद कुमार शाही के निर्देशन में टीम ने शेखर रेजीडेंसी में छापा मारा। यहां से पुलिस ने राजीव को आईपीएल में सटटा लगाते हुए पकड़ लिया, टीम ने राजीव के साथी संदीप को शिवाजी नगर शाहगंज से अरेस्ट किया है। कैलाश मोड निवासी कुश, राहुल को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
कमला नगर में भी पुलिस ने मारे छापे
इसके साथ ही कमला नगर पुलिस ने कई जगह छापे मारे। पुलिस टीम ने दयालबाग निवासी अमित, ब्रज बिहार निवासी सोनू और राहुल नगर बोदला निवासी बंटी को अरेस्ट किया है। न्यू आगरा पुलिस ने भी कार्रवाई की है।