आगरालीक्स…आगरा में दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर कैश और ज्वैलरी लूटी थी. पुलिस ने दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया खुलासा. इसलिए की थी वारदात
आगरा के ताजनगरी फेस 1 में 25 जुलाई को कारगिल युद्ध बलिदानी के घर में हुई बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. इनके पास से नकदी और ज्वैलरी भी बरामद की है. बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर मां को बंधक बनाया था जबकि दो साल के बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि 25 जुलाई की शाम को कारगिल युद्ध के बलिदानी श्यामवीर सिंह के घर दो बदमाशों ने धावा बोला था. बदमाशों ने बलिदानी की पुत्रवधु शकुंतला देवी को बंधक बना लिया था तथा उनके दो साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी व लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है.
पकड़े गए बदमाशों क्रे नाम
विपिन निवासी मोलार बंद, पहला साठ फीट रोड नीलकंठ कोलोनी गली नंबर दो थाना बदरपुर दिल्ली
सतेंद्र उर्फ सोनू निवासी तिलपत कालोनी थाना पल्ला फरीदाबाद
इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम अपना कर्ज चुकाने के लिए दिया था. पुलिस ने इनके पास से कार भी बरामद की है. ये लोग कॉलोनी से काफी दूर कार खड़ी करके आए थे, जिससे कि आसपास के सीसीटीवी में उनकी कार न आ सके. पुलिस ने इनके पास से 2.78 लाख रुपये कैश, नौ जोड़ी कानों के जेवरात, 12 अंगूठी, एक टीका,एक हार, पांच मोती, आठ जोड़ी पायल, एक जोड़ी लक्ष्मी गणेश, दो जोड़ी बच्चों के खडुआ बरामद किए हैं.