आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट. अपाचे सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…पुलिस कर रही जांच
आगरा में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात का मामला सामने आया है. अपाचे सवार तीन बदमाश फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट ले कर फरार हो गए हैं. फाइनेंस कर्मी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले के सभी बिन्दुओं पर जांच कर पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने साथ लूट की वारदात की सूचना दी है. फाइनेंस कर्मी ने बताया कि लाल रंग की अपाचे सवार तीन बदमाश उसके पास से डेढ़ लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए हैं. फाइनेंस कर्मी कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था. थाना शमसाबाद के राजाखेड़ा रोड गुबरारी पर उसने अपने साथ डेढ़ लाख रुपये लूट की सूचना दी. सूचना पर एसपी पूर्वी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस का कहना है कि लूट की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है और हर बिन्दु को देखा जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं.