आगरालीक्स …Agra News: आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सार्वजिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुरू किया अभियान। शराबियों के हुड़दंग की सूचना देने के लिए की मार्मिक अपील।
आगरा में शराब के ठेकों के आस पास के साथ ही संजय प्लेस सहित सार्वजनिक स्थलों पर लोग शराब पी रहे हैं, इसके बाद हुड़दंग करते हैं इससे लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे में आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगरा जिले के सभी थानों क्षेत्रों में अभियान शुरू किया है। 405 लोगों को शराब पीते हुए पकड़ कर थाने लाया गया और उनके सार्वजनिक जगह पर शराब ना पीने की शपथ दिलाई गई।
ये अपील की गई है
आप जनपद वासियों आगरा से एक सहयोग चाहता हूँ। मैनें अभी हाल ही में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरूद्ध अभियान शुरू कराया है। इस अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाहियां हुई हैं, जो लगातार जारी हैं।
बीती रात्रि भी शहर क्षेत्र से कुल 405 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते हुए पकडा गया है जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन न करें। यह दण्डनीय अपराध है।
मैं चाहता हूँ कि हम इस अभियान को साथ मिलकर और अधिक प्रभावी रूप से अंजाम दें। इस सम्बन्ध में मुझे आपका अपेक्षित सहयोग चाहिए जिसमें आप यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते हुए देखते हैं तो इसकी सूचना 112 डायल कर दे सकते हैं। आपके सहयोग से हम जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन को पूर्णत: रोक सकते हैं।
आइए, हम एक साथ मिलकर एक सभ्य और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, एक अच्छे और जागरूक नागरिक का परिचय दें।