आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें दंपती की हत्या करने वाले आगरा में रह रहे बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित। ( Agra News Video: Criminal dead in Police encounter#Agra)
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में लूटपाट के लिए चार मई को मुन्नालाल यादव और उनकी पत्नी मिथलेश की हत्या कर दी थी। इस मामले में राजू खान वर्तमान निवासी शंकरगढ़ की पुलिस थाना शाहगंज मूल निवासी रैपुरा, फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ईनाम की भी घोषणा की थी।
पुलिस एनकाउंटर में ढेर
फिरोजाबाद के पुरातन रोड स्थित नोवा फैक्ट्री के पास राजू खान के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे घेर लिया, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजू खान के गोली लगी, इलाज के दौरान मौत हो गई।