आगरालीक्स …Agra News: वीडियो आगरा में पुलिस का बम पटाखों के गौदाम पर छापा, बम पटाखे सील, सात जगह पर लगेंगी बम पटाखों की 208 दुकानें, जानें कहां लगेंगी दुकानें ( Agra News: Agra Police seize 2500 KG crackers, 7 places selected for Deepawali crackers shops#Agra )
आगरा में दीपावली के लिए बम पटाखों के 208 अस्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे, बम पटाखों की 208 दुकानों के लिए सात जगह चिन्हित की गई हैं, अस्थायी लाइसेंस लेकर बम पटाखों की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 19 से 23 अक्टूबर तक बम पटाखों की दुकानें लगेंगी, इसके साथ ही आगरा में बम पटाखों के स्थायी लाइसेंस धारक भी हैं, इनके द्वारा बम पटाखों का भंडार और बिक्री की जा रही है।
पुलिस ने मारा छापा, क्षमता से ज्यादा मिले बम पटाखे
आगरा पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में बम पटाखों की दुकान पर छापा मारा, स्थायी लाइसेंस धारक को 1500 किलो आतिशबाजी रखने की अनुमति दी गई है लेकिन एक अलग से गोदाम बनाकर उसमें 2500 किलो आतिशबाजी रखी हुई थी, इसे सील कर दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।
यहां लगेगी बम पटाखों की दुकान
जीआईसी मैदान
आवास विकास सेक्टर 11 व 15 का पार्क
बैप्टिस्ट हायर सेकेंड्री स्कूल का मैदान
कंपनी गार्डन, सदर का मैदान
शक्ति नगर का मैदान
मेहताब बाग पार्किंग के सामने का मौदान
यमुना किनारा कॉरिडोर पार्क