आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले खाने पीने की चीजों की जांच. एफएसडीए ने पनीर, घी, मिठाईयां, खोया एवं मेवा की जांच को लिए सैंपल..75 किलो सरसों का तेल किया जब्त
आगरा में दीपावली से पहले खाने पीने की चीजों में मिलावट की जांच के लिए एफएसडीए की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा वनस्पति, सरसों का तेल, रिफ़ाइन्ड पामोलिन ऑयल, बर्फी, मखाना, बूरा, बेसन, खोया, पेड़ा, गुलाब जामुन आदि खाद्य उत्पादों का जांच हेतु नमूना संकलन किया गया।
यहां से लिए गए सैंपल
फार्च्यून डिपो, मथुरा रोड, रुनकता आगरा, आरव तेल मिल, आवास विकास कॉलोनी, आगरा, बाबू मिष्ठान भण्डार, किशोरपुरा, जगदीशपुरा, आगरा, विकास स्टोर, राजा मंडी, आगरा, बोलेरो पिकअप से, इरादत नगर आगरा, लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार, बाद आगरा, चाहर स्वीट्स, बाद, आगरा, जगदम्बा स्वीट्स, ककुआ आगरा, ठाकुर स्वीट्स, रोहता आगरा, आदि उपरोक्त प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन की कार्यवाही की गयी।
ये किया गया जब्त व नष्ट
1- आरव तेल मिल, आवास विकास कॉलोनी, आगरा से 75 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य – 13,500/- जब्त किया गया ।
2- बांके बिहारी स्वीट्स, शमशाबाद आगरा से 05 किग्रा. बर्फी मूल्य 1,250/- नष्ट कराया गया ।