आगरालीक्स…. आगरा पुलिस के लिए भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस, पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश।
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने सोमवार को थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की, थाना प्रभारियों को छह प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र दिया। उनसे उनके क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, माफिया सहित अन्य की जानकारी मांगी गई। इसके साथ ही पुलिस की कार्यशाली को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।
थानों पर 10 से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने निर्देश दिए हैं कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक थाना प्रभारी अपने थानों पर जनसुनवाई करें, किसी भी घटना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें जिससे अपराध पर रोक लग सके। साथ ही बुजुर्ग, महिला, बच्चे, दिव्यांगजनों सहित आमजन के साथ मधुर व्यवहार करें।
तहरीर मिलते ही दर्ज करें मुकदमा
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तहरीर मिलते ही तुरंत मुकदमा दर्ज करें। एफआईआर की कॉपी भी पीड़ित को दी जाए यदि किसी कारण से मुकदमा दर्ज करने में देरी होती है तो पीड़ित के घर पहुंचकर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई जाए।