आगरालीक्स …आगरा में आधी रात को पति द्वारा पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पति फरार।
आगरा के पथौली में राकेश पत्नी अनीता के साथ रहता है। मंगलवार आधी रात को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि राकेश ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, तब तक पत्नी अनीता को जिंदा जलाने के बाद पति भाग गया।
पुलिस जांच में जुटी
पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।