आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का त्राहिमाम..त्राहिमाम. आज 48 डिग्री सेल्सियस पर खौला आगरा…इस प्रचंड गर्मी का कौन जिम्मेदार—हम, आप या कोई और
नौतपा की गर्मी में आगरा भीषण रूप से तप रहा है. लगातार तीसरे दिन आगरा प्रचंड गर्मी से दहका. आज आगरा का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें बेहाल करने लगी. सुबह 10 बजे ही आगरा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तो मानो आसमान से आग बरस रही हो.
आईएमडी ने आगरा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. आज का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 47.8 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. यानी गर्मी के कारण न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. गर्मी के कारण आगरावासियों का हाल बेहाल है. दोपहर के समय शहर की कॉलोनियां और अधिकतर मुख्य मार्ग सुनसान हो रहे हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/05/24) 47.8
Departure from Normal(oC) 5.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/05/24) 29.0
Departure from Normal(oC) 2.0