आगरालीक्स…आगरा के बीटेक छात्र की नोएडा में मौत. रेस्तरां से खाना खाकर दोस्तों के साथ लौट रहा था पीजी. तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
आगरा के रहने वाले एक छात्र, जो कि नोएडा से बीटेक कर रहा था, कि शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा में एक्सीडेंट में मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां में खाना खाकर पीजी लौट रहा था तभी बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अल्फा 1 सेक्टर में तेज रफ्तार कार ने युवकों को टक्कर मार दी. इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

नोएडा में कर रहा था पढ़ाई
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत मानस नगर में रहने वाला आयुष शर्मा ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बीटेक कर रहा था. शनिवार रात को वह अपने 4 दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए गया था. खाना खाकर सभी पांचों दोस्त रेस्तरां से वापस पीजी के लिए लौट रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने सभी को चपेट में ले लिया. हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी छात्र घायल हो गए. चारेां को गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.