आगरालीक्स…आगरा में आज शाम को आंधी तूफान ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था. आने वाले दिन हो सकते हैं गर्मी से थोड़े राहतभरे…जानिए कैसा रहेगा मौसम
आगरा में आज शाम को अचानक आई आंधी तूफान ने मौसम को एकदम बदलने का काम किया. तेज आंधी ने शहर के होर्डिंग्स और कई जगह पेड़ भी गिरा दिए. थोड़ी देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इससे गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन में आज भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था. हालांकि रात की गर्मी बढ़ने लगी है. रात को आगरा का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आने वाले दिनों में कम होगा तापमान
आगरा के लोग इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में कुछ कमी आएगी. लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रह सकता है. आने वाले सप्ताह में मौसम साफ ही रहेगा.