आगरालीक्स…सूरज की तपिश से दहका आगरा. संडे बना एंग्री सन डे. दोपहर में लगा जैसे आसमान से बरस रही हो आग. जानिए कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों में मौसम का अपडेट
आगरा में गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. दिन प्रतिदिन गर्मी अधिक हो रही है और इसके कारण लोग परेशान है. आज आगरा में संडे एंग्री सन डे बन गया. सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने जो अपनी तपिश बिखेरी उसके आगे हर कोई बेबस नजर आया. सुबह दस बजे के बाद से घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा था. दोपहर को तो ऐसा लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो. मजबूरी से ही जाने वाले लोग दोपहर को बाहर निकले. धूप का तेज इतना अधिक था कि दिन के समय कॉलोनियों में सन्नाटा पसर गया.

45.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
रविवार को आगरा का तापमान एक बार फिर से 46 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में फिलहाल लू का अलर्ट जारी है. गर्मी से राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है.