आगरालीक्स…आगरा लगातार तीसरे दिन यूपी में सबसे ज्यादा गर्म शहर. अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक. जानिए आज कितना रहा तापमान
यूपी में आगरा लगातार सबसे ज्यादा गर्म शहर बना हुआ है. पिछले तीन दिन से तो असहनीय गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं. दोपहर को धूप का तेज इतना अधिक होता है कि धूप को देखने पर आंखें चौंधने लग जाती हैं. लोग दोपहर में बाहर निकलने से अब बच रहे हैं. बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं. यही कारण है कि दोपहर के समय आगरा की सड़कों पर न तो जाम दिखाई देता है और न ही कहीं भीड़. पिछले तीन दिन की तरह ही गुरुवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

पांच दिन हीट वेव्स के
आगरा के आने वाले पांच दिन हीट वेव्स चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.