आगरालीक्स…फरवरी में कुंभ जाना चाहते हैं तो इस ट्रेन से जाएं. 11 से 28 फरवरी तक सप्ताह में चार दिन चलेगी ये स्पेशल ट्रेन. जानिए टाइमिंग, स्टॉपेज और कोच
प्रयागराज महाकुंभ के लिए आगरा से कई लोग जाना चाहते हैं लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है. ऐसे में रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आगरा होकर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन फरवरी में किया जा रहा है. इनमें एक ट्रेन 02423/02424 सुबेदारगंज – मथुरा जं.- सुबेदारगंज है.
सप्ताह में चार दिन चलेगी
रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार 11 फरवरी से 28 फरवरी तक के लिए इस ट्रेन का संचालन अप और डाउन में किया जा रहा है. यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी.
7 जनरल कोच
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इनमें 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 7 सामान्य और 2 एसएलआरडी हैं.
02424 मथुरा से शाम छह बजे रवाना होगी
मथुरा से शाम छह बजे 02424 नंबर की गाड़ी रवाना होगी. आगरा कैंट पर यह गाड़ी शाम 7 बजकर 15 मिनट पर आ जाएगी. दो मिनट के ठहराव के बाद कैंट से यह ट्रेन रवाना हो जाएगी और शमसाबाद टाउन, फतेहाबाद, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज स्टेशन पर सुबह 4 बजे पहुंच जाएगी. यहां से प्रयागराज का संगम घाट 12 किलोमीटर के आसपास है.
02423 सूबेदारगंज से मथुरा के लिए चलेगी
वहीं सूबेदारगंज से 02423 ट्रेन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी. फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमसाबाद टाउन होते हुए यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर आगरा कैंट आ जाएगी और यहां से पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद मथुरा के रवाना हो जाएगी. मथुरा जंक्शन पर इसकी टाइमिंग शाम 4 बजकर 10 मिनट है.