आगरालीक्स …Agra News: आज से एटीएम से तीन बार ही फ्री में लेनदेन, ट्रेन में वेटिंग टिकट से स्लीपर, एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकेंगे। ( Agra News: Three to Five time free transaction from ATM, not allowed in Sleeper coach with waiting ticket#Agra )
एक मई से कई बदलाव किए गए हैं, पहला बदलाव मेट्रो शहरों में एटीएम के इस्तेमाल पर किया गया है। अब हर महीने में तीन बार फ्री में एटीएम से लेनदेन कर सकते हैं, गैर मेट्रो शहरों में फ्री में पांच बार लेनदेन किया जा सकता है। फ्री लेनदेन के बाद हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लिया जाएगा। एकाउंट चेक करने पर सात रुपये देना पड़ेगा।
वेटिंग से स्लीपर और एसी कोच में नहीं कर सकेंगे यात्रा
इसके साथ ही एक और बदलाव किया गया है। अभी लोग वेटिंग की टिकट लेकर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा कर लेते थे लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। वेटिंग टिकट से सामान्य बॉगी में ही यात्रा कर सकते हैं, स्लीपर और एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकेंगे।