आगरालीक्स…आगरा वेटरन क्रिकेट टीम गोरखपुर के खिलाफ खेलेगी प्री क्वार्टर फाइनल, यूपी वेटरन क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए लांच हुई जर्सी
उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट चैम्पियनशिप में आगरा ने नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। नॉकआउट का पहला मुकाबला रविवार को गोरखपुर के खिलाफ खेलने के लिए आगरा की वेटरन क्रिकेट टीम तैयार हो गई है। गोरखपुर रवाना होने से पहले गुरुवार को टीम की नई जर्सी लांच हुई।
शाहगंज स्थित राधाबल्लभ इंटर कॉलेज में जर्सी लांच कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक नरेन्द्र कुमार जेठा भाई, वरिष्ठ क्रिकेटर देवेश जायसवाल, आगरा वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने टीम की जर्सी लांच की।
एसोसिएशन के सचिव अजय कदम ने बताया कि टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण की शुरुआत आगरा प्रीक्वार्टर फाइनल में गोरखपुर के खिलाफ मैच से करेगा। टी-20 फार्मेट में खेली जा रही चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में आगरा जीत दर्ज करता है तो क्वार्टर फाइनल में आगरा का सामना बरेली से होगा। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का फाइनल 23 फरवरी को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम शुक्रवार शाम को टूंडला से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। गोरखपुर के खिलाफ आगरा की टीम में अजय कदम (कप्तान), धीरज शर्मा, गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, अमित शर्मा, जुगल शर्मा, कौशल शर्मा, हरवीर सिंह बंटी, विनोद, जावेद शमीम, अर्पित राघव, जयवीर सिंह, हरीश बिष्ट, सुमित त्रेहान, विनय शर्मा शामिल हैं। जर्सी लांचिंग कार्यक्रम का संचालन गिरजेश तिवारी ने किया।