Friday , 16 January 2026
Home आगरा Agra News: With the help of female policemen, a woman suffering from labor pain gave birth to a son…#agranews
आगरा

Agra News: With the help of female policemen, a woman suffering from labor pain gave birth to a son…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से गर्भवती महिला का हुआ प्रसव. थाने में भी फरियादियों से नमस्कार कर रही पुलिस….बदल रहा पुलिस का चेहरा

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस का चेहरा अब बदल रहा है. शिष्टाचार की पहल की जा रही है. थाने में आने वाले फरियादियों को अब पहले नमस्कार किया जा रहा है और फिर बाद में उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है. इसके बाद समस्या का तत्काल निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है.

अब पुलिस का एक और सराहनीय प्रयास सामने आया है. थाना पिढ़ोरा के सामने अत्यधिक पीड़ा होने पर गर्भवती महिला का प्रसव महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से कराया गया. पिढोंरा निवासी आरती पत्नी मुकेश को अधिक प्रसत पीड़ा होने पर परिजन बुधवार रात करीब आठ बजे अस्पताल ले जा रहे थे. तभी थाने के सामने गर्भवती को अधिक पीड़ा होने लगी और वह गिरने लगी. इस पर सामने थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंची. उन्होंने दाई को बुलाकर सकुशल प्रसव कराया. महिला ने बेटे को जन्म दिया और दोनों स्वस्थ हैं. इसके बाद अस्पताल पहुंंचा दिया गया.

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!