आगरालीक्स…आगरा नौतपा के पहले दिन खूब तपा. दोपहर में आसमान से बरसे अंगारे. तापमान फिर 45 डिग्री सेल्सियस के पार…प्रदेश में भी आगरा सबसे गर्म
आगरा के लोग इस समय प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं. जेठ माह की गर्मी में आज से नौतपा भी शुरू हो गए हैं, जो कि 2 जून तक चलेगे लेकिन आज नौतपा के पहले दिन ही आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दिन में आसमान से अंगारे से बरसे. कई रास्ते तो गर्मी के कारण सूनसान नजर आए. प्रदेश में आगरा एक बार फिर से सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आगरावासियों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. आने वाले दिन भी इसी तरह की गर्मी के होंगे.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/05/24) 45.2
Departure from Normal(oC) 2.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/05/24) 28.4
Departure from Normal(oC) 2.0