आगरालीक्स…आगरा में चल रही 51वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो में आगरा ने जीते दो पदक. दूसरे नंबर पर रहा
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन स्थित स्पोटर्स कांप्लेक्स में चल रही 51वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्री खेलकूद प्रतियोगितामें अंतिम दिन राष्ट्रीय जूडो प्रतियेागिता बालक वर्ग का समापन हो गया. आगरा के देवेंद्र सिंह ने स्वर्ण और अभिनव ने कांस्य पदक जीते. जूडो में पदक तालिका में दिल्ली रीजन 34 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा तो वहीं 31 अंक के साथ आगरा दूसरे स्थान पर रहा. तीसरे नंबर पर देहरादून रीजन रहा जिसके 22 अंक रहे.

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
केंद्रीय विद्यालय नंबर वन द्वारा चलाई जा रही इस प्रतियोगिता का समापन आज रंगारंग तरीके से हुआ. कई कार्यक्र्म आयोजित किए गए. स्कूल की छात्राओं ने कई कार्यक्रम पेश किए. रीजनल आयुक्त चंद्रशेखर आजाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक देकर सम्मानित किया. प्रिंसिपल राजेश पांडेय, वाइस प्रिंसिपल रोहित सक्सेना ने सभी का आभार जताया.