आगरालीक्स…आगरा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो रात को सर्दी महसूस हो रही है. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम फिलहाल कुछ दिन से सामान्य वल रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात होते ही सर्दी महसूस होने लगती है और सुबह—सुबह भी हल्की सर्दी हो रही है. मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है. बच्चों और बुजुर्गों में खांसी जुकाम, वायरल आदि की समस्याएं सामने आ रही हैं. गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली, बावजूद इसके तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है.