आगरालीक्स…आगरा के सिनेमाघरों में अजय देवगन की थ्रिलर मूवी ‘दृश्यम 2’ सुपरहिट. आगराइट्स को पसंद आ रही मूवी. आगरा के इन सिनेमाघरों में लगी है मूवी
आगरा के सिनेमाघरों में इस समय अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रेया सरन अभिनीत मूवी ‘दृश्यम टू’ छाई हुई है. आगराइट्स को ये मूवी बहुत पसंद आ रही है और यही कारण है कि सिनेमाघरों में बहुत दिनों बाद किसी मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है. जो भी इस मूवी को देखने के बाद आ रहा है वह कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. आगराइट्स का मानना है कि बड़े दिनों बाद कुछ अच्छा देखने को मिला है. इससे पहले अमिताभ बच्चन अभिनीत ऊंचाई भी अच्छी मूवी थी लेकिन आगरा में वो मूवी सिर्फ सर्व मल्टीप्लेक्स और गोल्ड सिनेमा में ही प्रदर्शित हुई थी जबकि सिंगल स्क्रीन को यह मूवी नहीं मिल पाई थी लेकिन अब दृश्यम टू ने सिंगल स्क्रीन पर अपनी दस्तक दी है और ये मूवी आगरा में भी सुपरहिट साबित हो रही है.

इन थियेटर और मल्टीप्लेक्स में लगी है ये मूवी
सर्व मल्टीप्लेक्स
विमल सिनेमप्लेक्स
गोल्ड सिनेमा
श्री टॉकीज
संजय टॉकीज
पन्ना टाकीज
मेयर टाकीज
भारत सिनेमा
आगरा में श्री टाकीज के संचालक निमित अग्रवाल का कहना है कि दृश्यम टू का आगरा में भी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और शुक्रवार से रविवार तक आगरा में इस मूवी का अच्छा कलेक्शन भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि दृश्यम को भी लोगों ने काफी पसंद किया था और यही कारण है कि इस मूवी के सेकेंट पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.