आगरालीक्स…आगरा का तापमान सामान्य से नीचे. न्यूनतम तापमान कल की अपेक्षा बढ़ा. जानें आने वाले दिनों में मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में सर्दी का असर अब लगभग पूरी तरह से होने लगा है. दिन में धूप निकलने के कारण थोड़ा लोग सर्दी को अभी हल्के में ले रहे हैं लेकिन शाम होने के बाद से सुबह होने तक अच्छी खासी सर्दी महसूस की जा रही है. अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान में उतार—चढ़ाव जारी है.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान कल की अपेक्षा आज 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसान नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का अहसास हो सकता है.