आगरालीक्स…आगरा का 250 साल पुराना चामुंडा देवी मंदिर, जिसके लिए मोड़ दी गई रेलवे लाइन, अंग्रेज भी जिसे हटा नहीं पाए, जानिए इसका इतिहास…नवरात्र में यहां होंगे विशेष आयोजन
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर है. करीब 250 साल पुराने इस माता के मंदिर में नवरात्रि के समय भक्तों की भीड़ दर्शन के लिएउमड़ती है.मंदिर में नौ देवियां स्थापित हैं और इसके एक ओर न्यू राजा की मंडी कॉलोनी है तो दूसरी ओर राजा की मंडी रेलवे स्टेशन है. यह मंदिर आगरा के प्राचीन मंदिरों में से एक है. कहते हैं कि इस मंदिर को अंग्रेज भी नहीं हटा पाए थे.
रेलवे ट्रैक को मोड़ा गया
अंग्रेजों के शासनकाल में जब यहां रेलवे पटरी बिछाई गई, तब यह मंदिर बीच में आ रहा था. अंग्रेजों ने इस मंदिर को हटाने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली. ऐसे में रेलवे पटरियों को ही घुमावदार बनाकर बिछाया गया. पिछले कुछ सालों में भी इस मंदिर को लेकर रेलवे की ओर से नोटिस जारी किए गए थे लेकिन लोगों के आक्रोश के कारण उन्हें भी पीछे हटना पड़ा.
नवरत्रि पर उमड़ती है भीड़
माता के इस मंदिर में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. मंदिर में चामुंडा देवी सहित नौ देवियां विराजमान हैं. इनके अलावा भैरों बाबा, बालाजी, हनुमान जी, गणेश जी, शंकर भगवान, काली देवी, महालक्ष्मी, राधाकृष्ण और रामदरबार भी हैं. मंदिर में श्रद्धा व आस्था ऐसी है कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालु भी यहां पहले देवी को नमन करते हैं.
भव्य छप्पन भोग और फूल बंगला
मंदिर में इस बार 9 अप्रैल को कलश यात्रा, 12 काो छप्पन भोग व फूल बंगला और रात में देवी जागरण होगा. 14 अप्रैल को भंडारा किया जाएगा.