आगरालीक्स…आगरा के डॉ. साक्षी बेजल का निधन, डॉक्टरों द्वारा राजनीति को बदलने के लिए चलाई गई मुहिम में पार्षद रहे थे
फिजीशियन व श्वांस संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. साक्षी बेजल का घटिया आजम खां पर क्लीनिक है। तीन दिन पहले अचानक से तबीयत बिगड़ी, सिर में ब्लीडिंग होने पर आगरा के स्थानीय अस्पताल के बाद दिल्ली में भर्ती किया गया। वहां उनकी सर्जरी हुई लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को डॉ. साक्षी बेजल का निधन हो गया।
पार्षद और बाल आयोग के सदस्य भी रहे
आईएमए के डॉक्टरों ने नगर निगम चुनाव में राजनीति की दशा और दिशा बदलने के लिए डॉक्टरों को चुनाव लड़ाया था, उसमें डॉ. साक्षी बेजल भी पार्षद का चुनाव लड़े थे और चुनाव जीतने के बाद पांच साल पार्षद रहे थे। डॉ साक्षी बेजल बाल आयोग के सदस्य भी रहे, उनके निधन से डॉक्टरों के साथ ही उन्हें जानने वाले लोगों में शोक की लहर है।