आगरालीक्स…आगरा में रिटायर्ड टीचर लापता. 75 साल के पीके शर्मा का कल से नहीं कोई पता. गुमशुदगी दर्ज
आगरा में रिटायर्ड टीचर अचानक लापता हो गए हैं. परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना थाना लोहामंडी पुलिस को दी है. लापता रिटायर्ड टीचर का नाम 75 वर्षीय पीके शर्मा है. वह 22/17 बाग अंता लोहामंडी के रहने वाले हैं. पीके शर्मा लोहामडी स्थित श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज से रिटायर्ड टीचर हैं. उनकी बेटी रुचि शर्मा के अनुसार उनके पिता पीके शर्मा 12 अक्टूबर की शाम से लापता हो गए हैं. सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है. इस संबंध में थाना लोहामंडी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है. बेटी रुचि शर्मा के अनुसार जिस किसी को भी इनके बारे में पता चले लोहामंडी थाना या निम्न नंबर पर सूचित करें.
9319135866,8218172008