आगरालीक्स….आगरा के बल्केश्वर मेले में छाई रौनक. एक तरफ खरीदारी कर रहे लोग तो दूसरी तरफ शिवभक्त लगा रहे परिक्रमा…हर हर महादेव के जयकारे..जानिए बल्केश्वर महादेव की प्राचीनता
आगरा का ऐतिहासिक श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर मेला शुरू हो गया है. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी की गई हैं. वहीं मेला कमेटी की ओर से भी सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं. सावन के दूसरे सोमवार को पड़ने वाले आगरा के इस ऐतिहासिक बल्केश्वर मेले पर रविवार रात से ही रौनक छा गई है. एक तरफ जहां लोग खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिव भक्त परिक्रमा दे रहे हैं.चारों कोनों पर विराजमान शिव की करेंगे परिक्रमा
शिव भक्त आगरा के चारेां कोनों पर विराजमान कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, प्रथ्वीनाथ महादेव के साथ ही शहर के मध्य में स्थित मनकामेश्वर महादेव और रावली महादेव की परिक्रमा लगाते हैं. करीब 50 किमी की इस परिक्रमा को लगाने के लिए दूर दराज से शिवभक्त आगरा पहुंचते हैं. रातभर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे गूंजेंगे जो कि अभी से शुरू हो गए हैं.
आगरा के यमुना किनारे स्थित बल्केश्वर मंदिर के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है. उस वकत यमुना नदी के किनारे बिल्व पत्र के घने जंगल हुआ करते थे. कटाई के दौरान उन जंगलों में से भगवान महादेव की पिंडी निकली थी और उसी के नाम पर इस मंदिर का नाम बल्केश्वर पड़ा था.