आगरालीक्स…आगरा के पहले कमिश्नर आफ पुलिस डॉ. प्रीतिंदर सिंह के सख्त तेवर. चार्ज संभालते ही जानिए क्या कहा…
आगरा के पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद आगरा के पहले कमिश्नर आफ पुलिस डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने चार्ज संभाल लिया है.उन्होंने अपने चार्ज संभालते ही प्रेसवार्ता में अपने कड़े तेवर अपनी प्राथमिकताओं में दिखाए. उन्होंने आगरा में क्राइम पर कंट्रोल लाने के लिए अपनी प्राथमिताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली क प्रभाव सड़क से लेकर बाजारों तक में अनुशासन के रूप में दिखाई देगा.

उन्होंने कहा कि आगरा पर्यटन नगरी है और यहां देश विदेश से रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं. उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो,इस दिशा में पुलिस बेहतर से बेहतर काम करेगी. स्कूलों के आसपास भी पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया जाएगा जिससे कि बच्चों के साथ कोई घटना न घटित हो. बाजारों में भी अनुशासन रखा जाएगा. क्राइम को कंट्रोल में लाने के लिए अपराधियों का गठजोड़ तोड़ा जाएगा और उन पर लगाम लगाई जाएगी.ट्रैफिक मेंभी सुधार किया जाएगा. अवैध आटो स्टैंड व पार्किंग हटाए जाएंगे.