आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट में ढाई साल के बच्चे सहित दो की मौत. बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर…
आगरा में आज दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया. खेरागढ़ के कोट—चंदौसी मार्ग पर बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में ढाई साल के बच्चे सहित दो की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई. मरने वाले आपस में मामा—भांजे थे जबकि घायल होने वाली महिला बहन है. तीनों बाइक से सरेंधी गांव जा रहे थे. बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है. इधर दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

घटना आज सुबह की है. थाना मलपुरा के धनौली के नगला मस्जिद निवासी ओमप्रकाश आज सुबह बाइक से अपनी बहन ओमवती और तीन वर्षीय भांजे बंकू को लेकर जगनेर के सरेंधी गांव जा रहा था. कोट—चंदौसी मार्ग पर घंसपुरा गांव के पास सामने से आ रही एक बालेरो ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी. इससे बाइक सहित तीनों सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गए. हादसे की सूचना पर लोग पहुंच गए और पुलिस भी आ गई. तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसएन भेजा. यहां बंकू और उसके मामा ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि ओमवती की हालत भी काफी गंभीर है.
इधर परिवार में मामा—भांजे की मौत के बाद से कोहराम मच गया. पुलिस ने बोलेरो चालक को अरेस्ट करलिया. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.