आगरालीक्स…Agra News: वैष्णो देवी मार्ग भूस्खलन में आगरा के पांच लोगों के शव मिल चुके हैं। एक ही परिवार के चार लोगों के शव आज आएंगे।
जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन में खेरागढ़ के रहने वाले विनोद के इकलौते बेटे शिव बंसल का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा, उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, रकाबगंज क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा के रहने वाला पूरा परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए गया था, भूस्खलन में दीपक की मां सुनीता, बेटी सेजल और साली सुनीता की मौत हो गई थी, उनके शव मिल गए थे लेकिन पिता अर्जुन सिंह का शव नहीं मिला था।
25 किलोमीटर दूर मिला शव
दीपक के पिता अर्जुन सिंह का शव जहां हादसा हुआ था उससे 25 किलोमीटर दूर मिल गया। चारों का पोस्टमार्टम कराया गया है, शनिवार शाम तक चारों के शव आगरा आने की संभावना है।