आगरालीक्स…आगरा की ऐतिहासिक रामलीला की गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ हुई शुरुआत. एक महीने चलेगी रामलीला.
एक महीने तक चलने वाले रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ गणेश पूजन, मुकुट पूजन के साथ लाला चन्नोमल की बाराहदरी आगरा पर प्रारम्भ हुआ। आज के दिन से ही श्री रामचरित मानस पाठ का पूजन एवं कीर्तन भी निरन्तर होगा। इस वर्ष रामलीला का मंचन अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंकज दपर्ण के नैतृत्व मे लीला का मंचन किया जायेगा। अनन्त चतुर्दशी के दिन गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभरम्भ हो जाता है, क्योंकि कल पितृ पक्ष प्रारम्भ हो रहा है। पितृृ पक्ष प्रारम्भ होने के कारण कोई भी शुभ कार्य नही किया जाता है। अतः अनन्त चतुर्दशी के दिन से ही रामलीला का श्री गणेश होता है।रामलीला मे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न मां जानकी व हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले पात्रों का आज से दिन वरण किया जाता है। मुकुट पूजन वेद प्रकाश प्रचेता, चक्र पारीण शर्मा द्वारा श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष/विधायक पुरूषोत्तम खंडलेवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल जी के हाथों कराया गया। विघ्न विनाशक श्री गणेश जी का मुकुट पूजन बड़े ही विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। प्रथम निमन्त्रण आपको, पूरन करियों काज,। लाला चन्नोमल की बारहदरी में (गणेश पूजन,) धार्मिक अनुष्ठानों भजन कीर्तन के साथ बड़े ही विधि विधान से कराया गया। आज ही के दिन से रामचरित मानस का मास परायण का पाठ एवं कीर्तन का शुभाम्भ हो गया जो ब्रिजेश पंडित जी द्वारा रामलीला महोत्सव तक निरन्तर किया जायेगा। अन्त में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी, व हनुमान जी की आरती सम्पन्न हुई।
मुकुट पूजन में रामलीला कमेटी के भगवानदास बंसल, विजय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, तारा चन्द, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), विनोद जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, महेश अग्रवाल, रामानशु शर्मा, आयुद्यष अग्रवाल, राकेज अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।