Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Agra News: This year 30 girls in Agra became part of the ‘Udayan Shalini Fellowship’ family of ‘Udayan Care’…#agranews
एजुकेशन

Agra News: This year 30 girls in Agra became part of the ‘Udayan Shalini Fellowship’ family of ‘Udayan Care’…#agranews

826

आगरालीक्स…आगरा में इस वर्ष 30 लड़कियाँ ‘उदयन केयर’ के ‘उदयन शालिनी फैलोशिप’ परिवार का बनीं हिस्सा…10 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी. पांच लाभार्थियों को मिला क्रोम बुक्स (लैपटॉप)

आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग के प्रांगण में उदयन केयर के आगरा अध्याय के पाँचवे प्रेरण समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के बाद अतिथिगणों का प्रकृति की अमूल्य धरोहर नवांकुर प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके बाद श्रुति वर्मा के निर्देशन में विभिन्न बैचों की शालिनियों का चयन करके कैबिनेट बनाई गई, जिसका विवरण निम्नांकित है-
हेड गर्ल - शाहीन निशा, वाइस हेड गर्ल- गुनगुन वर्मा, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर - अंजलि कुशवाह
बैच कैप्टन : बैच-2- काजल, बैच-3- रितिका बघेल, बैच-4- तान्या यादव, बैच-5- मितिका मिश्रा
बैच प्रिफेक्ट्स : बैच-2- प्रिया और रिद्धि शर्मा, बैच-3 - महिमा अग्रवाल और भारती सोडवानी, बैच-4 - हर्षिता और शुभांतिका आसीवाल

आगरा में इस वर्ष 30 लड़कियाँ 'उदयन केयर' के 'उदयन शालिनी फैलोशिप' परिवार का हिस्सा बनी हैं। संस्था की ओर से प्रत्येक छात्रा को शैक्षिक कार्यों हेतु 10 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है, जो उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इस अवसर पर रेनेसां ई-सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से योग्य लड़कियों को 5 क्रोम बुक्स (लैपटॉप) श्री शब्द मिश्रा (प्रबंध निदेशक) और श्री स्टुअर्ट के. (अंतर्राष्ट्रीय सेल्स हेड) के द्वारा प्रदान किए गए ताकि वे अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं और यूट्यूब वीडियो का लाभ उठा सकें। लाभार्थी शालिनियों के नाम हैं- मंतशा, नेहा शर्मा, वंशिका पाल, निहारिका व नर्गिश।

इसके अलावा आगरा की एक प्रतिष्ठित संस्था कल्याणम फाउंडेशन ने उदयन शालिनी संस्था के साथ मिलकर समस्त शालिनियों के स्वस्थ भविष्य के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जिसमें कल्याणम फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने सभी बच्चियों के टीकाकरण की पेशकश रखी व डॉ. गरिमा गुप्ता ने सभी को सर्वाइकल कैंसर के बारे में समझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चीनू अग्रवाल (निदेशिका- फीलिंग माइंड्स) ने उदयन केयर के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और सामाजिक भावनात्मक अधिगम का महत्व बताया और इसके लिए उन्हें हेमा फाउंडेशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उनकी संस्था फीलिंग माइंड्स शालिनी बालिकाओं को Psychological first Aid में मुफ़्त प्रशिक्षण देगी।

संस्था की संस्थापक प्रबंध ट्रस्टी व मुख्य अतिथि डाॅ. किरन मोदी ने सभी शालिनी बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें इस फेलोशिप का उचित प्रयोग करते हुए इस संस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए एवं हर मुश्किल का सामना कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक शर्मा (ट्रस्टी - उदयन केयर) शोभायमान थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही हमारा चरित्र निर्माण करके हमें सजग, संपन्न व संपूर्ण बनाती है। उन्होंने फाइव सी फॉर्मूले का महत्व बताते हुए कहा कि कैरेक्टर, कन्विक्शन, करेज, कर्टेसी व काॅन्फिडेंस सफलता के आधारभूत तत्व हैं, जिन्हें अपने जीवन में सम्मिलित कर हम सफलता के सोपान चढ़ सकते हैं।

सलाहकार समिति सदस्य, डाॅ. सुशील गुप्ता ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना आदर्श स्थापित करके प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते रहना है। उन्होंने बताया कि 38 स्थानों पर लगभग 18 हजार शालिनी वर्तमान में कार्यरत हैं, जिनको एक-दूसरे से जोड़े रखने के लिए एक डाटा बैंक बनानी चाहिए। इस अवसर पर जगप्रीत सिंह सचदेवा ने समस्त शालिनियों को शपथ दिलाई। भूतपूर्व शालिनियों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति व काव्य पाठ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मितिका मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक चित्र के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन गुनगुन वर्मा, महिमा अग्रवाल व शिल्पा ने अत्यंत ही प्रभावशाली रूप से किया।

समारोह में अरविंद श्रीवास्तव, आशीष चक्रवर्ती, शेखर भरत, जॉन प्रदीप उलरिक, डॉ. नीलम मेहरोत्रा, पी.एस. ओबेरॉय, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, भावना रघुवंशी, दिव्या कालरा, सीए ऋचा बिंदल गोयल, डॉ. कामना धवन, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, मोहित महाजन, डॉ. शेफालिका श्रीवास्तव, वंदना टंडन, डॉ. रेखा निगम, शशांक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उत्कर्ष जायसवाल, मुकेश मीरचंदानी, डॉ. शुभा कुलश्रेष्ठ, राजीव टंडन, अजीता बरनवाल, जगप्रीत सिंह, प्रतिभा सुनीति शॉ व प्रिल्यूड के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

एजुकेशन

Agra Live News: University students were introduced to career opportunities and skill development…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को...

error: Content is protected !!