Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s poet and writer Haji Wasim Beg honored….#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s poet and writer Haji Wasim Beg honored….#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा के शायर कलमकार हाजी वसीम बेग का किया सम्मान..

लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन ने अपने अभियान, “चले, शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनन्दन एवं चरण वंदना करने ” के तहत उस शख्सियत को सम्मानित किया, जिसने हिंदू और उर्दू की समान भाव से खिदमत की। मुंबई के अनेक फिल्मी हस्तियों से उनके संबंध रहे और आज भी हैं। उनके निर्देशन में कई शार्ट मूवीज का भी निर्माण किया गया है। 85 वर्षीय वसीम बेग “चुगताई” ‘दिल ताजमहली’ के उनके आवास पर जाकर ‘चले , शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदना करने’ लीडर्स आगरा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे।

वसीम साहब का लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व कार्यक्रम संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता ने शाल ओढ़ा कर अभिंदन किया। उनको तपन सम्मान से अलंकृत कर भव्य स्मृति चिन्ह भेंट किया। 85 वर्षीय वसीम साहब की 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यूट्यूब पर उनके निर्देशन में 10 शार्ट फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हाजी वसीम बेग साहब भारत सरकार के राष्ट्रीय मुक्त शिक्षण संस्थान में सेवा दे रहे हैं। ललित कला के लिए 55 वर्ष तक निरंतर सक्रिय रहे हैं। फुटवीयर और लेदर वर्क में करीब 50 हजार लोगों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।

वसीम साहब ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा ताजनगरी मे ऐसी पहल बुजुर्गो को तरोताज़ा कर उन्हें और जीवन प्रदान करेंगी, इससे युवा पीड़ी को भी मार्गदर्शन मिलेगा, उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों तक मुंबई रहे और वहां की ख्यातिनामा शख्सियतों से इनका संबंध ही नहीं रहा, बल्कि पारिवारिक संबंध हो गए थे, जो आज भी कायम है। फिल्म गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी, नौशाद साहब, दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक के निर्देशक रामानंद सागर और सहित तमाम लोगों के घरों पर आना जाना रहा। रामानंद सागर ने तो उनकी पत्नी को पानदान गिफ्ट किया था। चित्रांशी के कार्यक्रम में मजरूह सुल्तानपुरी साहब को ये अपने साथ आगरा लाए थे। इस कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे-सुनील जैन, महामंत्री, लीडर्स आगरा, संयोजक, आदर्श नंदन गुप्ता, सुनील बग्गा, राहुल जैन, राजदीप ग्रोवर, राजू सविता आदि

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!