आगरालीक्स…आगरा का पुरानी मंडी—शाहजहां पार्क रोड दो दिन के लिए हुआ बंद. ट्रैफिक डायवर्जन लागू
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मंटोला नाले की टैपिंग एवं 1400 मिमी व्यास की राइजिंग मेन बिछाने के कार्य के कारण पुरानी मंडी चौराहा से शाहजहां पार्क तक की सड़क आज बुधवार 29 जुलाई से दो दिवस तक बंद रहेगी। इस अवधि में उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। परियोजना के तहत पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क के बीच लगभग 900 मीटर सड़क की खुदाई कर सीवर लाइन डाली जाएगी। कार्य के दौरान सड़क का एक हिस्सा बंद रहेगा और मार्ग को एकल मार्ग (वन-वे) के रूप में संचालित किया जाएगा। शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी की ओर वाहन आ सकेंगे, लेकिन पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था :-
पुरानी मंडी से आगरा किला अथवा शाहजहाँ पार्क की ओर जाने वाले समस्त वाहन माल रोड मार्ग का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
ताजमहल क्षेत्र से आगरा किला की ओर जाने वाले समस्त वाहन माल रोड मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे । पुरानी मंडी से आने-जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन फूल सैयद चौराहा से करिअप्पा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे ।
पर्यटन सीजन के साथ-साथ पुरानी मंडी - शाहजहां पार्क मार्ग पर चल रहे सीवर कार्य के कारण यातायात दबाव बढ़ सकता है। ताजगंज, फूल सैयद चौराहा, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड एवं शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को कुछ दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ सकती है। आमजन से सहयोग की अपील की जाती है।