आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने 10 जुआरी पकड़े. मकान के अंदर लगा रहे थे हार जीत के बाजी. एक लाख से अधिक कैश भी किया बरामद
आगरा की थाना सदर पुलिस ने मकान के अंदर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने यहां से एक लाख से अधिक का कैश, 10 मोबाइल और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है.थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि महावीर कालौनी, नई बस्ती के एक मकान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं. इस पर पुलिस ने मकान में दबिश दी और यहां से जुआ खेल रहे 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 1,01,850/- रुपये, 10 मोबाइल फोन व 52 ताश पत्ते बरामद किये गये.
पकड़े गए जुआरियों के नामतुषार गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी- गुडहाई मण्डी थाना ताजगंज, आगरा।
राजा पुत्र चिरागुद्दीन निवासी- मोहल्ला तेलीपाडा राठौर मन्दिर थाना ताजगंज, आगरा।
समीरुद्दीन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी- मलको वाली गली थाना ताजगंज, आगरा।
मनदीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी- अशोक नगर माभूर वैश्य सेवा सदन के पास थाना लोहामण्डी,
आगरा।
दीपक सिकरवार पुत्र राधाकृष्ण सिकरवार निवासी- भागीरथ नगर सोढी कम्पनी के पीछे सेवला
थाना सदर बाजार, आगरा।
विशाल गोयल पुत्र दीन दयाल गोयल निवासी- मन्शादेवी मन्दिर वाली गली राजा मण्डी थाना
लोहामण्डी, आगरा।
सनी कन्नौजिया पुत्र कैलाश कन्नौजिया निवासी- मन्शा देवी गली राजा मण्डी थाना लोहामण्डी,
आगरा।
जावेद पुत्र स्व0 वाहिद बक्श निवासी- मल्को गली थाना ताजगंज,
अजय गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी- केशवधाम कालोनी धर्म गुरु हास्पिटल के सामने सैमरी थाना
सदर बाजार, आगरा।
आमिर राईन पुत्र मुबारक राईन निवासी- गुढ हाई मण्डी थाना ताजगंज, आगरा।