आगरालीक्स ….आगरा में अब सुबह सुबह योगा, योग सप्ताह में 21 जून को योगा करने वाले बनाएंगे रिकॉर्ड।
आगरा में योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर योग सप्ताह का शनिवार को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। योग कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर रिकॉर्ड बनाने का आहृवान किया गया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश सहित शहर के लोगों ने योग किया।
एक साथ 5 हजार लोग करेंगे योग
आगरा में एक साथ पांच हजार लोग 21 जून को योगा दिवस पर एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में एक साथ योगा करेंगे, ऊर्जा व नगरीय विकास, जनपद प्रभारी मंत्री, ए के शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।