आगरालीक्स ….आगरा में लिव इन में युवती के साथ रह रहा युवक दो दिन होटल में रहा, युवती को ट्रेन में बिठाने पहुंचा। युवती ने जमकर किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल।
आगरा में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती जिस युवक के साथ लिव इन में रह रही थी उसे पकड़े हुए हैं, कह रही है कि मुझे छोड़कर जा रहा है, मैं कहां रहुंगी। लिव इन में रखने के बाद शादी करने की बात कही अब साथ रखना नहीं चाहता है। ( Agra News : Woman in Live in Relationship ruckus after boyfriend leave him to Agra Cantt Station Agra)
होटल में दो दिन रखा
युवती कह रही है कि युवक ने उसे दो दिन होटल में रखा, कहा कि वह उससे शादी करेगा लेकिन अब उसे साथ रखना नहीं चाहता है और उससे अलग होना चाहता है। युवती कह रही है कि वह युवक के साथ ही रहेगी, हंगामा होने पर आस पास के लोगों की भीड़ भी लग गई।
आगरा कैंट स्टेशन के पास का मामला
वीडियो आगरा कैंट स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। युवक ने युवती को अपने साथ दो दिन होटल में रखा, इसके बाद उसे ट्रेन में बिठाने के लिए आगरा कैंट पहुंचा। कैंट स्टेशन के बाहर युवती ने युवक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया, घर जाने से इन्कार कर दिया।