आगरालीक्स…आगरा में 28 घंटे बाद अहमदाबाद की फ्लाइट रवाना हुई है. मुंबई, बेंगलोर, भोपाल फ्लाइट का शेड्यूल भी जानिए…
आगरा में तकनीकी खराबी के कारण निरस्त की गई इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद की फ्लाइट 28 घंटे बाद ठीक होकर आगरा से रवाना हुई. विमान के लिए बेंगलोर से पाटर्स मंगाए गए और यहां मरम्मत के बाद बुधवार शाम पांच बजे इसे जयपुर के लिए रवाना कियागया.
मंगलवार को अहमदाबाद से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 71588 ने सुबह 9.55 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी. दोपहर 12.05 बजे फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गई. यहां इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 12.55 बजे इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट को आगरा से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी और 40 यात्रियों को अहमदाबाद के लिए जाना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इससे विमान उड़ान नहीं भर सका. काफी इंतजार के बाद भी विमान में तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो सकी. खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान रद कर दी गई। आगरा से 40 यात्रियों को अहमदाबाद जाना था.

टाइमिंग और किराया
अहमदाबाद के लिए आगरा से फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जाएगी और आएगी. फ्लाइट का सेवर किराया 4431 है जबकि फ्लैक्सी प्लस किराया 4956 रुपये है.
यह फ्लाइट नॉनस्टॉप है
पांच महानगरों के लिए आगरा हुआ एयरकनेक्ट
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आगरा अब पांच महानगरों के लिए एयरकनेक्ट हो गया है. आगरा से लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट मिल रही हैं.
जानिए किस शहर के लिए किस दिन है फ्लाइट
बेंगलोर : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
मुंबई: मंगलवार, गुरुवार और रविवार
भोपाल : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
लखनऊ : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
अहमदाबाद : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार