आगरालीक्स…आगरा आए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले. परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार..बारिश में ताज को देख बोले—वाह ताज…
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बुधवार को परिवार सहित आगरा पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने विश्वविख्यात इमारत ताजमहल का दीदार किया. बारिश में निखरे ताज को देखकर केंद्रीय मंत्री बाग बाग हो गए और वाह ताज कहा. रामदास आठवले बारिश में निखरे ताज को देखकर केंद्रीय मंत्री हुए बाग बाग, बोले वाह ताज।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले एकदिवसीय दौरे पर परिवार सहित ताजनगरी पहुँचे थे. उन्होंने यहा परिवार के साथ करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बताया. टूरिस्ट गाइड के जरिए उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी भी ली.